ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / VIP ने धूमधाम के साथ मनाई जगदेव प्रसाद की जयंती, शोषितों के मसीहा...

VIP ने धूमधाम के साथ मनाई जगदेव प्रसाद की जयंती, शोषितों के मसीहा थे जगदेव बाबू: सहनी

02-Feb-2023 06:45 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के आवास पर स्थित जुब्बा सहनी सभागार में जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह का आयोजन हुआ। वीआईपी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस जयंती को धूमधाम से मनाया। 


जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह के अवसर पर पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने स्वर्गीय जगदेव प्रसाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी पार्टी गरीबों, शोषितों  और वंचितों की पार्टी है। हमलोग सही अर्थों में स्वर्गीय जगदेव प्रसाद को मानने वाले हैं । 


' सन ऑफ मल्लाह '  के नाम से चर्चित श्री सहनी ने कहा कि पिछड़ों, शोषितों, वंचितों एवं गरीबों के अधिकारों की आजीवन लड़ाई लड़ने वाले 'भारत वर्ष के लेनिन' अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के विचारों को अपना कर और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम पिछड़ों, शोषितों और गरीबों की आवाज बन सकते है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि जगदेव बाबू शोषितों की आवाज थे। वे हर क्षेत्र में शोषकों और शोषितों के बीच असमानता की लगातार बढ़ती खाई को लोगों के सामने रखते थे, और उसे पाटने के लिए सौ साल की कार्ययोजना पेश करते थे। आज जगदेव बाबू की केवल जयंती मनाने से कुछ नहीं होने वाला, आज जरूरत है कि हम सभी उनके बताए मार्गों और विचारों पर चलकर शोषितों, वंचितों को उनका हक दिला सके, यही जगदेव बाबू के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद और राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी मौजूद रहे।

news image