मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा
20-Jan-2024 01:42 PM
By First Bihar
PATNA : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर अब महज कुछ महीनों का समय शेष रह गया है। इसको लेकर न ही सिर्फ चुनाव आयोग बल्कि राजनीतिक पार्टी भी अपनी तैयारी में जूट गई है। इसी कड़ी में अब एक और राजनीतिक हलचल वीआईपी सुप्रीमों मुकेश सहनी और उनकी पार्टी से जुड़ी हुई बताई जा रही है। इसकी वजह यह है कि शाहाबाद (बक्सर) के दिग्गज नेता ददन यादव पटना पहुंचे और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति से मुलाकात की है।
जानकारी के अनुसार, शाहाबाद में मजबूत जनाधार वाले ददन यादव शाम को देव ज्योति से मिले और करीब 40 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाकात के बाद ददन यादव यादव पत्रकारों के सवालों से किनारा करते हुए नजर आए। हालांकि, वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने इसे सामान्य मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोगों की मुलाक़ात तो अक्सर होती रहती है।
उन्होंने ददन यादव के वीआईपी में शामिल होने के प्रश्न पर कहा कि राजनीति में कभी भी कुछ भी संभव है। ददन जी शाहाबाद के बड़े नेता हैं और इनका उस इलाके में बड़ा जनाधार है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इस मुलाकात को लेकर कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। ऐसे में इन दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद चर्चा का बाजार गर्म है।