ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट

VIP की मोटरसाईकिल रैली की सफलता से मुकेश सहनी गदगद, होली के रंग में हुए सराबोर

VIP की मोटरसाईकिल रैली की सफलता से मुकेश सहनी गदगद, होली के रंग में हुए सराबोर

07-Mar-2020 07:55 PM

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी( VIP)की मोटरसाईकिल रैली की सफलता ने पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी के चेहरे की रंगत बदल दी है। होली का रंग उन पर खूब चढ़ गया है। आज पार्टी कार्यालय में इसका जश्न देखने को मिला। मुकेश सहनी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से गले मिल होली की बधाईयां दी साथ ही रैली की सफलता की भी चर्चा की।


इस अवसर पर मुकेश सहनी ने पार्टी के तमाम नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए रैली की अभूतपूर्व सफलता के लिए सबों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अमर शहीद जुब्बा सहनी के 75वें शहादत दिवस पर आयोजित मोटरसाइकिल रैली अत्यंत भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश के कोने-कोने से रैली में शरीक हुए तमाम युवा साथियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों का बहुत बहुत धन्यवाद।  06 मार्च को पाटलिपुत्र की धरती इस बात की साक्षी बनी है कि हम कभी भी अपने पुरखों के योगदान को नहीं भूलते।


मुकेश सहनी ने कहा कि इतने वर्षों से सरकार की उदासीनता और लापरवाही के कारण स्वंत्रतता संग्राम मे शामिल अमर शहीद जुब्बा सहनी जैसे बिहार के क्रन्तिकारियों और शहीदों को हाशिये पर डालने की कोशिश की कई। फिर भी हमने एक छोटा सा प्रयास किया अमर शहीद जुब्बा सहनी की गाथा से बिहार रूबरू हो। मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार हमेशा से एक अग्रणी राज्य रहा है। बिहार का योगदान प्राचीन काल से भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की तरक्की में मिलता रहा है। बिहारियों का योगदान सभ्यता-संस्कृती, ज्ञान-अध्यात्म, स्वतंत्रता संग्राम तथा उधम हर क्षेत्र में रहा है। लेकिन कैसे एक अयोग्य और स्वार्थपूरक सरकार बिहारियों को शर्मिंदा होने पर मजबूर कर देती है। यह आज पूरे बिहार की जनता देख रही है महसूस कर रही है और झेल भी रही है, मगर जनता नया विकल्प भी तलाश ही रही है।


होली मिलन समारोह के दौरान संतोष कुशवाहा, बैद्यनाथ सहनी, ब्रह्मदेव सहनी, अर्जुन सहनी, बालगोविन्द बिंद, संतोष सहनी, प्रधुम्न बेलदार, लवली सिंह सहित पार्टी के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।