सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
30-Apr-2022 09:14 PM
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी यानि वीआईपी ने देश में लाउडस्पीकर के नाम पर हो रही सियासत को गलत बताया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि देश में लाउडस्पीकर को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। जबकि इस वक्त जरूरत है महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा करने की जो नहीं हो रही है।
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि आज जितनी बातें लाउडस्पीकर को लेकर हो रही है। उसकी जगह बातें बेरोजगारी को लेकर होनी चाहिए थी जिससे लोगों की जिंदगी खुशहाल हो सके।
देव ज्योति ने कहा कि मस्जिद हो या मंदिर वर्षों से लाउडस्पीकर बजते रहे है। इसपर आज चर्चा किया जाना ही बेकार की बात है। इसे विवाद बनाकर अन्य मुख्य विषयों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।
इन बेकार की बातों से किसी को फायदा नहीं होने वाला है। ऐसी बातों से समाज में कटुता ही आ सकती है। वीआईपी नेता ने कहा कि ऐसी बातों से देश को भी नुकसान हो रहा है।