Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
10-Sep-2024 10:27 PM
By First Bihar
MOTIHARI: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) आईटी सेल पदाधिकारियों की आज एक महत्वपूर्ण बैठक मोतिहारी के YS वाटिका होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। बैठक में डिजिटल सेना को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी ज्ञान और नई रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लकी ड्रॉ कूपन के माध्यम से उपहार स्वरूप मोबाइल फोन वितरित किए गए, ताकि वे डिजिटल तकनीक का बेहतर उपयोग कर सकें और अपने कौशल को विकसित कर सकें।
बैठक में वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि आज सभी राजनीतिक दलों के लिए सोशल मीडिया महत्वपूर्ण हो गया है, ऐसे में हमे भी पार्टी को डिजिटल रूप से और सशक्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में वीआईपी पार्टी सोशल मीडिया को प्रमुख हथियार बनाएगी इसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू करनी होगी।
उन्होंने कहा कि वीआईपी के जो भी सदस्य विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपना अकाउंट नहीं बनाए हैं वे भी इस पर अकाउंट बना लें और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुँचाने में इसका इस्तेमाल करें।
इधर, वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि वीआईपी के आईटी सेल पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जाएगी, जिसकी शुरुआत आज मोतिहारी से की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सोशल साइट पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि कई जिलों की बैठकों में पार्टी प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी खुद उपस्थित रहेंगे।






