ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / VIP कल करेगी चुनावी रणनीति की घोषणा, सहनी बोले- पार्टी और निषाद के...

VIP कल करेगी चुनावी रणनीति की घोषणा, सहनी बोले- पार्टी और निषाद के हित में लेंगे फैसला

12-Nov-2022 09:41 PM

MUZAFFARPUR:  आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा के उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। शनिवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी कुढ़नी पहुंचे और वहां के मतदाताओं से विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने को लेकर VIP रणनीति तय कर चुकी है। 


मुकेश सहनी ने कहा है कि मतदाताओं और पदाधिकारियों से इसको लेकर चर्चा हुई है। सभी ने मुझे निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। कुढ़नी उपचुनाव को लेकर जो भी निर्णय लिया गया है, उसकी घोषणा रविवार को पटना में की जाएगी। जदयू द्वारा महागठबंधन के प्रत्याशी उतारे जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को अपने प्रत्याशी उतारने और तय करने का अधिकार है।


उन्होंने कहा कि वीआईपी भी अपना प्रत्याशी उतारेगी तो वह किसी से पूछने नहीं जाएगी। उन्होंने एक बार फिर से दावा करते हुए कहा कि पार्टी निषादों के विकास के लिए काम कर रही है। भाजपा ने वीआईपी के चार विधायकों को तोड़ लिया। कुढ़नी में भाजपा को हराना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रविवार को वीआईपी कुढ़नी उपचुनाव को लेकर अपने निर्णय की घोषणा करेगी।