ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / BIHAR NEWS : विमान की विंडस्क्रीन में दरार, शिलॉंग जा रही फ्लाइट की...

BIHAR NEWS : विमान की विंडस्क्रीन में दरार, शिलॉंग जा रही फ्लाइट की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

09-Dec-2024 11:46 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिल्ली-शिलॉन्ग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. इमरजेंसी लैंडिंग का कारण बर्ड हिट बताया जा रहा है। विमान में सभी यात्री सुरक्षित हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पायलट ने सूझबूझ दिखाई है। जिस वजह से बड़ा हादसा टला है। 


स्पाइसजेट के विमान ने दिल्ली से सुबह 7 बजकर 03 मिनट पर उड़ान भरी थी। इस विमान को सुबह 10 बजकर 02 मिनट पर शिलॉन्ग में लैंड करना ता। हालांकि, पायलट को विमान के कॉकपिट में विंडस्क्रीन में दरार नजर आया। उस वक्त विमान पटना के ऊपर से गुजर रहा था। उसी दौरान विमान के पायलटों ने टपटना के ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित कर उनसे प्राथमिकता के तौर पर लैंडिंग की इजाजत मांगी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद पायलटों को लैंडिंग की इजाजत दे दी गई।


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमान शिलॉन्ग नहीं जा सका क्योंकि पायलट ने विंडस्क्रीन में आई दरार को जल्द ही पकड़ लिया। चूकि जिस वक्त विमान हवा में था उस वक्त पटना एयरपोर्ट सबसे नजदीक था लिहाजा पायलटों ने एहतियात के तौर पर विमान को यही लैंड कराने का फैसला किया। एयरक्राफ्ट की पटना में सामान्य लैंडिंग हुई है।


एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस एयरक्राफ्ट को उड़ने में अब कुछ दिनों का समय लगेगा। इस विमान को उड़ाने के लिए Directorate General of Civil Aviation (DGCA) की तरफ से क्लियरेंस की जरुरत होगी। विंडशील्ड को बदला जाएगा।