ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार बीड़ी जलाते ही लगी आग, 65 वर्षीया महिला की दर्दनाक मौत, 2 महीने पहले ही लिया था PNG गैस कनेक्शन FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए नया नियम और कैसे मिलेगा फायदा Bank Holiday : अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

विक्की की दुल्हन बनीं कटरीना, शादी की तस्वीरें आई सामने

09-Dec-2021 09:23 PM

DESK: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के फैंस को जिस वक्त का बेसब्री से इंतजार था आखिर वह घड़ी आ ही गयी। कटरीना अब विक्की की दुल्हन बन गयी है। राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट में दोनों ने सात फेरे लिए और फिर एक-दूजे के हो गये। विक्की और कटरीना हिंन्दू रीति रिवाज से परिणय सूत्र में बंध गये।  


राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट में सात फेरे के बाद दोनों एक-दूजे के हो गये। इस भव्य शादी में 120 मेहमानों को निमंत्रण दिया गया था। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्रेटी शामिल हुए। शादी को पूरी तरह से सीक्रेट बनाया गया था। 


होटल में किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शाही शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर का सिक्स सेंसेज फोर्ट में धूमधाम से संपन्न हो गयी। इस दिन का बेसब्री से इंतजार उनके फैंस कर रहे थे। आज इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी।


मंडप की सजावट के लिए दिल्ली के गाजीपुर मंडी से डेढ़ क्विंटल फूल मंगवाए गए थे। दूल्हे राजा विक्की और बारातियों का स्वागत फूलों की बारिश के साथ की गयी थी। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी शाही और पारंपरिक तरह से संपन्न हो गयी।


सभी बाराती और शराती ट्रैडिशनल ड्रेसज में नजर आएं। बारातियों और सरातियों के लिए खास जोधपुर से पगड़ियां मंगवाई गई थी। शादी के मंडप को रजवाड़े स्टाइल में बनाया गया है। मेहमानों के लिए डिनर का अच्छा इंतजाम किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक विक्की और कटरीना कैफ शादी के बाद हनीमून पर मालदीव नहीं जाएंगे। बल्कि वो यहीं सिक्स सेंस फोर्ट में ही अपना हनीमून मनाएंगे। विक्की और कटरीना 12 दिसंबर तक फोर्ट में ही रुकेंगे।



news image


news image


news image