Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी
11-Aug-2023 03:13 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहने वाले आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को लेकर विवादित बयान दे दिया है। भाई बीरेंद्र ने विजय सिन्हा को उल्लू बताया है, जिसे सिर्फ रात में ही दिखता है। भाई बीरेंद्र ने कहा है कि विजय सिन्हा को कुछ समझ में नहीं आता है।
दरअसल, बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर बीजेपी और उसके सहयोगी दर सरकार पर हमलावर बने हुए हैं और कह रहे हैं कि बिहार में जंगलराज पार्ट टू का आगमन हो गया है। बीजेपी विधायक और विधासभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के यह कहने पर कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है, इसपर आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र भड़क गए और उन्हें उल्लू बता दिया।
मीडिया ने जब विजय सिन्हा के आरोपों के बारे में आरजेडी विधायक से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, ‘विजय सिन्हा को कुछ बुझाता है.. उल्लू को कब बुझाता है पहले बताइए.. उल्लू को राते में न दिखाई देता है.. दिन में दिखाई देता है.. कुछ लोग हैं उल्लू जिनको रात में ही दिखाई देता है.. दिन का बात क्या बोलेंगे’। इस दौरान केके पाठक समेत अन्य मुद्दों पर भी आरजेडी विधायक भाई बीरेन्द्र ने अपनी बात रखी।