ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / बीजेपी का बड़ा बयान, RSS का स्वयंसेवक होगा बिहार का अगला सीएम

बीजेपी का बड़ा बयान, RSS का स्वयंसेवक होगा बिहार का अगला सीएम

01-Jun-2023 03:37 PM

By First Bihar

PATNA: वैसे तो बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 में होना है। लेकिन इसकी चर्चा अभी से ही होने लगी है। बीजेपी में तो सीएम उम्मीदवार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को सीएम उम्मीदवार बता रहा है तो वही भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी खुद को बिहार के सीएम पद का दावेदार बता रहे हैं। बीजेपी के कई नेता भी अपनी दावेदारी जता रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कह दिया है कि बिहार का अगला सीएम आरएसएस के संस्कार वाला व्यक्ति ही होगा। 


ऐसा बयान देकर विजय सिन्हा ने खुद को बिहार का मुख्यमंत्री उम्मीदवार की रेस में शामिल कर लिया है। क्योंकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की यदि बात की जाए तो उनकी पृष्ठभूमि आरएसएस नहीं है। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत आरजेडी से की और राबड़ी देवी की सरकार में वे मंत्री भी रहे। जिसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गये। आरएसएस से उनका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं था। वही विजय सिन्हा की बात करे तो उन्होंने अपने इस बयान से खुद को इस रेस में शामिल कर लिया है। 


विजय सिन्हा ने कह दिया है कि आरएसएस के संस्कार वाला व्यक्ति ही बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा। वे खुद आरएसएस से विधायक बने और फिर स्पीकर के पद पर आसीन हुए। लेकिन जब बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद जेडीयू महागठबंधन में शामिल हुई तब उन्हें बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ गया। अभी वे नेता प्रतिपक्ष के पद पर आसीन हैं। आरएसएस संस्कार वाले व्यक्ति को सीएम कैडिडेंट बनाए जाने की यदि बात की जाए तो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, विजय सिन्हा, गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, संजीव चौरसिया का नाम प्रमुख तौर पर लिया जाता है। 


बता दें पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से नारा लगवाया था कि बिहार का सीएम कैसा हो सम्राट चौधरी जैसा हो। कई जगहों पर भी यही नारा सुनने को मिला। बीजेपी में इस बात की जोरशोर से चर्चा होने लगी कि 2025 में बिहार के सीएम उम्मीदवार सम्राट चौधरी ही होंगे। लेकिन इसके बाद फिर कुछ ना कुछ लोग अपनी दावेदारी करने शुरू कर दी। 


छपरा में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा था कि 2025 में नीतीश-तेजस्वी से जो राजनैतिक लड़ाई होगी उसका नेतृत्व वे ही करेंगे। भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार में किसी दूसरे में हिम्मत नहीं है कि वह नेतृत्व कर सके। अपने संसदीय क्षेत्र छपरा के मढौरा में रूडी ने कहा था कि मैं गरीबों का नेता हूं। इस देश में गरीबों की चिंता या तो मैं करता हूं या दिल्ली में बैठा प्रधानमंत्री करता है। दो साल बाद बिहार में गरीबों की लड़ाई होने वाली है। उसका नेतृत्व मैं ही करूंगा मेरे अलावा किसी की हिम्मत नहीं है कि वो इस आंदोलन का नेतृत्व कर सके।