ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन

विजय सिन्हा का बड़ा बयान: बांग्लादेशियों को बसाने का खेल जारी, BJP की सरकार बनी तो ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा

विजय सिन्हा का बड़ा बयान: बांग्लादेशियों को बसाने का खेल जारी, BJP की सरकार बनी तो ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा

31-Jan-2023 07:27 PM

By First Bihar

SITAMARHI: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा आज सीतामढ़ी में थे। श्रीबाबू के पुण्यतिथि में शामिल होने आए थे। श्रीबाबू के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिले। मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने यह ऐलान कर दिया कि यदि बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो अयोध्या के तर्ज पर सीतामढ़ी में भी मां जानकी का भव्य मंदिर बनेगा। वही यह भी कहा कि सीमावर्ती जिलों के अंदर बांग्लादेशियों को बसाने का खेल जारी है। मदरसे के नाम पर आतंकवाद को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारी सरकार बनी तो ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पुरानी फाइलो को फिर से खोला जाएगा और उसकी मॉनिटरिंग की जायेगी। 


बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनेगी तो अयोध्या के तर्ज पर सीतामढ़ी में भी मां जानकी का भव्य मंदिर बनेगा। हमारी सांस्कृतिक विरासत से बिहार का गौरव बढ़ेगा। सीतामढ़ी में पर्यटन को विकसित किया जाएगा तब ही यहां रहने वाले लोगों को रोजगार मिल सकेगा। हालांकि आगे विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव के पास पर्यटन विभाग है। जब अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बन सकता है तो मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी में भव्य मंदिर क्यों नहीं बन सकता। हम चाहेंगे कि बिहार सरकार इसे बनाए। यदि इसमें आनाकानी की गयी तो मामले को सदन में उठाएंगे।


जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर सोमवार की देर शाम हुए हमले को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश कुमार को घेरा। कहा कि नीतीश कुमार जंगलराज के पुरोधा हैं। जो लोग लूट, हत्या,बलात्कार और भय का माहौल बनाता रहा उनकी गोद में जाकर  नीतीश कुमार बैठ गए है। बिहार में जंगलराज है जिसे नीतीश जनता राज बता रहे हैं। मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देनी चाहिए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सीएम ने जनादेश का अपमान किया है जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनादेश दिया था उनको इस्तीफा देकर फिर से चुनावी मैदान में आना चाहिए।


उपेंद्र कुशवाहा पर हुए हमले पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में जंगलराज अब गुंडाराज में बदल गया है। जबकि नीतीश कुमार इसे जनता राज बताते हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर क्या डील हुई यह बताये नीतीश? नीतीश मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने जा रहे हैं प्रधानमंत्री का सपना तो बहुत दूर की बात है। 


समाधान यात्रा पर कहा कि नीतीश समाधान नहीं करते हैं सिर्फ पिकनिक मनाते है। कुछ सिलेक्टेड जीविका दीदी को लाकर ताली बजवा लेते हैं। जो ताली बजाए और प्रश्न ना करें सिर्फ उन्ही जीविका दीदी को मुख्यमंत्री के सामने लाया जाता है। दो महाठग एक दूसरे को ठगने में लगे हैं। जेडीयू की नाव अब डूबने वाली है। लोग सुरक्षित जगह की तलाश में है। नाव के मांझी बने नीतीश कुमार नाव डूबाने के लिए  जिम्मेदार है। अपने पार्टी के भरोसे साथियों को एक-एक कर बाहर कर रहे हैं। क्योंकि इस पार्टी का विलय राजद में करने वाले है। इसलिए कुछ लोग इसका विरोध कर सकते हैं उन्हें इससे पहले पार्टी से बाहर करने का काम कर रहे हैं। 


नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि सीमावर्ती जिलों के अंदर बांग्लादेशियों को बसाने का खेल जारी है। मदरसे के नाम पर आतंकवाद को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारी सरकार बनी तो ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पुरानी फाइलो को फिर से खोला जाएगा और उसकी मॉनिटरिंग की जायेगी। अब नीतीश कुमार के विदाई का वक्त आ गया है।