ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन

Home / news / विजय कृष्ण, पप्पू यादव, अनंत सिंह और रीतलाल यादव के खिलाफ MP-MLA कोर्ट...

विजय कृष्ण, पप्पू यादव, अनंत सिंह और रीतलाल यादव के खिलाफ MP-MLA कोर्ट में आरोप गठित, साक्ष्य के लिए तय की गई तारीख

05-Apr-2022 09:36 PM

DESK: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, दानापुर विधायक रीतलाल यादव, मोकामा विधायक अनंत सिंह और पूर्व सांसद विजय कृष्ण की मुश्किलें बढ़ सकती है। विभिन्न मामलों की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इन तीन नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों में आरोप गठित किया है।


जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ दर्ज तीन मामलों में एमपी-एमएलए कोर्ट के प्रभारी न्यायिक दंडाधिकारी आदिदेव की अदालत ने आज आरोप गठित किया। उक्त तीनों मामलों में विशेष कोर्ट ने आरोप का गठन कर 19 अप्रैल को साक्ष्य के लिए तारीख सुनिश्चित की गयी है। 


वही पूर्व सांसद विजय कृष्ण, दानापुर के विधायक रीतलाल यादव और मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ भी एमपी-एमएलए कोर्ट ने आरोप गठित किया है। बता दें कि पूर्व सांसद विजय कृष्ण और अनंत सिंह फिलहाल में हैं जबकि जबकि रीतलाल यादव जेल से बाहर हैं। अदालत ने इन तीन अभियुक्तों के खिलाफ आरोप गठन कर साक्ष्य के लिए 18 अप्रैल की तारीख सुनिश्चित की है।