मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
15-Dec-2024 12:05 PM
By First Bihar
Vijay Khare Death: भोजपुरी फिल्मों के मशहूर खलनायक विजय खरे साहब अब हमारे बीच नहीं रहे। रविवार की सुबह 4 बजे उनका निधन हो गया। बेंगलुरू के कावेरी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। विजय खरे के निधन की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई लोग हैरान रह गये। उनके निधन की खबरें अब वायरल हो रही है।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार विजय खरे का निधन बेंगलुरू के कावेरी हॉस्पिटल में हो गयी। फिल्मों में वो अक्सर विलेन का रोल निभाते थे। फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए वो मशहूर थे। विजय खरे साहब गंगा किनारे मोरा गांव, रईसजादा और हमरा से बियाह करबा फिल्म से अपनी पहचान बनाई।
अपनी बेहतरीन अभिनय से उन्होंने लोगों के दिल में जगह बनाई। यही कारण है कि आज उनके जाने का गम उनके फैंस को है। वो उनके निधन पर दुख जता रहे हैं। विजय खरे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेंगलुरू के कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन शनिवार की देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी और रविवार की सुबह 4 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।