ब्रेकिंग न्यूज़

रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड

Home / news / प्रेग्नेंसी पर विद्या बालन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, अफवाह उड़ाने वालों की...

प्रेग्नेंसी पर विद्या बालन ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, अफवाह उड़ाने वालों की बोलती बंद

17-Aug-2019 04:36 PM

By 7

DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ शादी के बाद कई अजीबो-गरीब सवालों से जूझती नजर आती हैं. कभी मीडिया में अपने ऑउटफिट के लिए ट्रोल की जाती है तो कभी उनके फैंस उनसे उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर भी सवाल करते रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में भी उनके प्रेग्नेंट होने का दावा किया जाने लगता है. ऐसे ही अटकलों के दौर से गुजर रही हैं अभिनेत्री विद्या बालन ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर ऐसी बात कही कि अफवाहें उड़ाने वाले लोगों की बोलती बंद हो गई है. अपने प्रेगनेंसी को लेकर उड़ते अफवाहों पर विद्या ने आखिरकार चुप्पी तोड़ते हुए अफवाहों का खुलकर सामना करने लगी हैं. विद्या बालन की माने तो वो इस तरह की अफवाहों से 7 सालों से झूझती नजर आ रही है. एक इंटरव्यू के दौरान विद्या ने कहा कि 'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं और मुझे ये कहने में कोई शर्म नहीं है कि मैं मोटी हूं और मेरा पेट फ्लैट नहीं है. तो बस इसीलिए ये सब बातें होती रहती हैं'. विद्या ने आगे कहा 'अगर मेरी कोई स्टाइलिश ड्रेस मेरी स्किन पर फिट होती है तो आपको लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं. ऐसे में मैं माफी चाहती हूं, लेकिन क्या आपके पास करने के लिए कोई और काम नहीं है ?' विद्या ने इंटरव्यू में बताया कि उनके प्रेग्नेंट होने के बारे में जब पहली बार अफवाह आई तो उनकी शादी को महज 1 महीना ही हुआ था. बता दें कि विद्या बालन ने 2012 में फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी. करंट की बात करें तो हाल ही में विद्या बालन की फिल्म 'मिशन मंगल' रिलीज हुई है. विद्या बालन की फिल्म 'मिशन मंगल' को शानदार रिव्यूज मिले हैं, इसके साथ ही फिल्म में अपने कमाल के किरदार के लिए विद्या को काफी तारीफें भी मिल रही हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इस फिल्म में विद्या के साथ अभिनेता अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू और कृति कुल्हारी अहम किरदार में हैं.