ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / विधायक टूटने पर महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ने कहा ... सदन से...

विधायक टूटने पर महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ने कहा ... सदन से निष्कासन की करेंगे मांग

28-Feb-2024 11:22 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही अब सिर्फ तीन दिन चलेगी। कार्यवाही के दौरान आज अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्न तथा उनके उत्तर से शुरू हुई है। सदन में आज का दिन बड़ा होगा। सरकार सीएजी रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेगी। वहीं, आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माले और महागठबंधन के नेता सदन  के  बाहर अपना विरोध जताया। 


दरअसल, बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद से ही महागठबंधन में लगातार टूट हो रही है। राजद और कांग्रेस में हुई टूट को लेकर महागठबंधन के विधायक आज सदन के बाहर जमकर विरोध जताया है। महागठबंधन के विधायक ने कहा कि- भाजपा देश की राजनीति में सारे नैतिक मूल्यों की हत्या कर रही है। यह कहीं से उचित नहीं है और बिहार में जो दलबल हुआ है और जल्द ही इसका भी जवाब मिलेगा। इससे पहले भी चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के दौरान भाजपा की बेईमानी शुरू की है। उसके बाद कोर्ट का निर्देश भी आया, ऐसे में अबइस  सरेआम बेईमानी भाजपा शर्म करें। 


वहीं, कांग्रेस विधायक की टूट को लेकर विधायक दल के नेता ने कहा कि -कांग्रेस के दो विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ जो कल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे उन्हें पार्टी ने निष्काषित कर दिया है। अब इस पुरे मामले को लेकर हम विधानसभा अध्यक्ष के सामने याचिका डालेंगे और तत्काल उनको सदन से भी निष्कासन करने की मांग करेंगे। 


उधर, राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने अपने दल के विधायकों को टूटने पर कहा है कि- यह बीजेपी अच्छा नहीं कर रही है और इसके लिए उन्हें   आगे पछताना पड़ेगा और जिस तरह की तरीके से वह यह कर रही है आगे उनके भी विधायक भी इसी तरह टूटेंगे। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत परंपरा की शुरुआत हुई है और इस तरह की शुरुआत पहले बिहार में कभी नहीं हुई थी। विधायकों पर कार्रवाई किये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो पार्टी का मामला है। हम पार्टी में कोई दबाव नहीं कर सकते। लेकिन वही लोग भाग रहे हैं जिनको लगता है कि हम चुनाव नहीं जीत पाएंगे।