आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार
24-Nov-2024 02:55 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजनीतिक गलियारे से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक परिवार उपचुनाव के रिजल्ट के बाद भगवान भोलेनाथ के शरण में जा रहा है। दरअसल, लालू यादव और तेजस्वी यादव विशेष विमान से मध्य प्रदेश रवाना हुए हैं। उज्जैन में पूजा-पाठ करने के बाद लालू परिवार वापस पटना आएंगे। बिहार विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद लालू परिवार भोलेनाथ की शरण में जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बिहार विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव भोलेनाथ की शरण में जा रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार लालू परिवार पटना से उज्जैन के लिए रवाना हो गया है। पटना एयरपोर्ट ने लालू परिवार उज्जैन के लिए रवाना हुए हैं। राजद के कुछ नेता भी उनके साथ गए हैं। उज्जैन में पूजा पाठ करने के बाद देर शाम मध्यप्रदेश से लालू परिवार वापस आएगा।
बताया जा रहा है कि, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ उज्जैन में पूजा-अर्चना करेंगे। उनके साथ राजद के कई नेता भी हैं। पूजा-पाठ करने के बाद वो वापस लौट आएंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव पार्टी दफ्तर से सीधे पटना एयरपोर्ट पहुंचे जहां से उज्जैन के लिए रवाना हो गए। कल से बिहार में शीतकालीन सत्र भी ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह आज शाम तक वापस आ सकते हैं।
मालूम हो कि बिहार विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आ चुका है। बिहार के 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने सभी सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं राजद को करारी हार मिली है। राजद उपचुनाव में अपना गढ़ बचाने में भी कामयाब नहीं हो पाया है। बिहार के तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज में अब भाजपा का कब्जा है। इसके बाद आज तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले। माना जा रहा है कि हार के बाद तेजस्वी अब बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। बिहार विधानसभा चुनाव में वो कोई भी गलती नहीं करेंगे।