खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
13-Jul-2023 01:01 PM
By First Bihar
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां विधानसभा मार्च पर निकले बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज की गई है और साथ ही साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही साथ भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के ऊपर पुलिस वालों के तरफ से लाठीचार्ज की गई है। वहीं भीड़ में बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा भी खड़े आए नजर आए इनके ऊपर भी लाठीचार्ज की खबरें निकल कर सामने आ रही है।
वहीं, अपने ऊपर हुए लाठीचार्ज को लेकर जाना तुमसे सिग्रीवाल ने कहा कि - यह अंधी और बहरी सरकार है। यह गूंगी सरकार है मैं एक सांसद हूं उसके बावजूद मेरे ऊपर लाठियां बरसाई गई है। मैंने पुलिस वाले को यह भी बताया कि मैं सांसद हूं उसके बावजूद मेरे ऊपर लाठियां बरसाई गई है।यह सरकार तानाशाह हो गई है। इस भीड़ में हमारे कई और नेता भी हैं जिनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया है।
इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हमें खदेड़ा जा रहा है। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कार्यकर्ताओं के सिर फट गए। डाकबंगला चौराहे पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के कोशिश की। कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
दरअसल , पटना के गांधी मैदान से बीजेपी का विधानसभा मार्च शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा नेता डाक बंगला चौराहा और आयकर गोलंबर होते हुए विधानसभा तक पहुंचेंगे। हालांकि, पटना पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पूरी तैयारी की है। पटना पुलिस के जवान चप्पे - चप्पे पर मौजूद हैं। विधानसभा के बाहर गेट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लगाई गयी है। विधानसभा में 6 मजिस्ट्रेट, 3 DSP, 2 सीटी SP तैनात किया गया है। जबकि 200 लाठी पार्टी, 50 से अधिक राइफल धारी और 50 महिला पुलिस सहित STF के जवान तैनात किए गए हैं।