ब्रेकिंग न्यूज़

22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद

विधानसभा उपचुनाव के बीच JDU का अल्पसंख्यक कार्ड, ललन सिंह बोले.. नीतीश के रहते मुसलमानों को कोई आंख नहीं दिखा सकता

विधानसभा उपचुनाव के बीच JDU का अल्पसंख्यक कार्ड, ललन सिंह बोले.. नीतीश के रहते मुसलमानों को कोई आंख नहीं दिखा सकता

17-Oct-2021 03:17 PM

PATNA : बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीज से जनता दल यूनाइटेड का एक बार फिर अल्पसंख्यक के प्रेम उमड़ पड़ा है. जेडीयू ने चुनाव के ठीक पहले अल्पसंख्यक कार्य आगे करते हुए नीतीश कुमार की तरफ से अल्पसंख्यकों के लिए किए गए कामों की चर्चा छेड़ दी है. साथ ही ललन सिंह ने यह कह दिया है कि बिहार में नीतीश के रहते मुसलमानों को कोई आंख नहीं दिखा सकता है.


जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि बिहार में अल्पसंख्यकों के लिए आजादी के बाद जितना काम हुआ, उसमें सबसे ज्यादा योगदान नीतीश कुमार का है. राजनेताओं और दलों को यह बात समझना चाहिए कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता यूं ही नहीं बढ़ी. ललन सिंह ने कहा कि "जबतक बिहार में नीतीश कुमार है. तबतक अल्पसंख्यक समुदाय की तरफ कोई भी आंख उठाकर नहीं देख सकता. मुसलमानों के हित की तरफ, उसके स्वाभिमान के तरफ कोई आंख उठा के नहीं देख सकता. जब अल्पसंख्यक समुदाय का कोई पर्व त्यौहार होता है. ईद हो, बकरीद हो या मुहर्रम हो. सारा काम छोड़कर नीतीश कुमार टेलीफोन के पास बैठ जाते हैं और देखते हैं कि बिहार के किसी भी कोने में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ गलत तो नहीं हो रहा है. 



ललन सिंह ने कहा कि बिहार में जबतक नीतीश कुमार हैं. तब तक मुसलमान सुरक्षित हैं. अल्पसंख्यकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. नीतीश कुमार ही हैं, जो बिहार को बचा सकते हैं. बिहार के अल्संख्यकों के हित की रक्षा कर सकते हैं.


जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार में अल्पसंख्यकों के लिए जो काम किया है. वैसा काम किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री ने नहीं किया. जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग अल्पसंख्यकों का वोट लेते रहे, वह उन्हें विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का काम नहीं कर सके. मुसलमानों की प्रगति के लिए यह जरूरी था कि उनके अंदर शिक्षा का स्तर बेहतर किया जाए. नीतीश कुमार ने इस दिशा में सबसे ज्यादा काम किया.


इतना ही नहीं जेडीयू अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बिहार में मदरसों की स्थिति खस्ताहाल थी. मदरसा शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलता था. लेकिन आज वक्त बदल चुका है. ललन सिंह ने कहा कि न्याय के साथ विकास का नारा है. नीतीश कुमार ने दिया था और इसे सही तरीके से जमीन पर उतारा भी गया.