चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
29-Oct-2021 11:46 AM
PATNA : बिहार में विधानसभा उपचुनाव को लेकर कल वोटिंग होनी है और वोटिंग के ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर चुनाव में धांधली की आशंका जताई है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में उपचुनाव के दौरान मतदान को प्रभावित करने का काम किया जा सकता है. तेजस्वी ने कहा है कि विधानसभा उपचुनाव को लेकर हमने दरभंगा में तैनात डीएसपी पर सवाल खड़े किए थे. निर्वाचन आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई किया लेकिन अभी भी उन्हें दरभंगा आईजी कार्यालय में ही रखा गया है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम विधानसभा उपचुनाव में धांधली की आशंका को लेकर पहले से अपनी स्थिति स्पष्ट कर रहे हैं. नीतीश कुमार किसी भी हद तक के चुनाव जीतने के लिए जा सकते हैं. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि विधानसभा उपचुनाव में मतदान को प्रभावित करने के लिए सत्ताधारी दल की तरफ से पैसे बांटे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता अब सचेत हो चुकी है. आज हर हाथ में मोबाइल है और हमने लोगों से अपील की है कि मोबाइल के जरिए वीडियो बनाकर हकीकत जो है वह सामने ले आए.
तेजस्वी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि "प्रशासन का दुरूपयोग किया जा रहा है. किसी एक खास पार्टी के पक्ष में वोट डलवाने का दबाव बनाया जा रहा है. कल ही हमने एक बड़ा खुलासा किया था. उनके ऊपर कार्रवाई तो हुई लेकिन अभी भी उन्हें दरभंगा आईजी कार्यालय में रखा गया है. कुछ लोग कह रहे हैं कि हमलोग डर गए हैं. हार रहे हैं इसलिए इस तरीके से प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं. लेकिन लोग जान लें कि हम ये सब इसलिए बता दें कि लोग जान लें कि सीएम नीतीश कुमार किस स्तर तक गिर गए हैं."
तेजस्वी ने आगे कहा कि "कोई चाहे जो भी कह लें लेकिन अब ये लड़ाई लालटेन बनाम तीर की नहीं रही. ये जनता बमन सरकार की लड़ाई हो गई है. इस लड़ाई में राजद जनता के साथ है. मैं जो कुछ रहा हूं. बिना किसी सबूत के नहीं बोल रहा हूँ. शराब की बौछार है. ये थानेदार ही करा रहे हैं. छठ के नाम पर महिलाओं को साड़ियां बांटी जा रही हैं."