बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
09-Oct-2022 03:28 PM
PATNA : बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर आने वाले 3 नवंबर को चुनाव होंगे। मोकामा और गोपालगंज सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी ने उपचुनाव को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने घोषणा की है कि VIP मोकामा और गोपालगंज सीट से अपना उम्मीदवार उतारेगी।
उन्होंने कहा है कि पार्टी जल्द ही दोनों सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। विधानसभा चुनाव में विरोधियों को परास्त कर जीत दर्ज करना पार्टी का मकशद है।वहीं बीजेपी सांसद सुशील मोदी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाए गए आरोप पर मुकेश सहनी ने कहा है कि सुशील मोदी पहले तो खुद गलती करते हैं और बाद में इसका आरोप मुख्यमंत्री पर लगाते हैं। चोर बोले जोर से, यही हाल सुशील मोदी का है।
उन्होंने कहा कि बिहार में चार बार पंचायत चुनाव और तीन बार नगर निकाय चुनाव हुआ, उस समय बीजेपी ने कुछ भी नहीं कहा और आज नीतीश कुमार से अलग होने के बाद अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बीजेपी अपना दोष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मढ़ रही है। इसके खिलाफ VIP पूरे बिहार में आंदोलन करेगी।