चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
27-Oct-2021 08:19 AM
PATNA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. चुनाव प्रचार के लिए आज आखिरी दिन है. भारत निर्वाचन आयोग ने कोरोना के मद्देनजर 72 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म करने का निर्णय लिया है. आम चुनावों में निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदान के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म होता है. लेकिन इस बार चुनाव प्रचार खत्म होने की टाइमिंग को बढ़ाते हुए 72 घंटे कर दिया गया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के मुताबिक दोनों निर्वाचन क्षेत्रों तारापुर और उस राजस्थान में 30 अक्टूबर को मतदान होना है. इस लिहाज से आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा.
तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रचार किया. अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे. जनसंपर्क अभियान से लेकर रोड शो और चुनावी जनसभाओं तक को संबोधित किया. लेकिन चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज सबकी नजरें लालू यादव की दो चुनावी जनसभाओं पर टिकी हुई है.
पिछले साल 2020 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में लालू प्रचार नहीं कर पाए थे. लेकिन दोनों चुनाव के बाद लालू आज पहली बार प्रचार के लिए निकल रहे हैं. मौजूदा विधानसभा उपचुनाव में सभी नेताओं ने अपने तरीके से प्रचार तो जरूर किया. लेकिन वापसी के बाद आज सुप्रीमो एक बार फिर चुनावी सियासत के केंद्र बन गए दरअसल लालू यादव ने दो ऐसे शब्द इस चुनाव के दौरान इस्तेमाल किए, जिसको लेकर सब कुछ वही केंद्रित हो गया.
लालू यादव की तरफ से बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास को भकचोंहर ने बताया जाना, चर्चा के केंद्र में रहा. इस शब्द को लेकर सियासत गर्म रही. कांग्रेस आरजेडी पर आगबबूला नजर आए. तो बाकी विरोधियों ने भी इसे लेकर आरजेडी और कांग्रेस के रिश्तो पर तंज कसा. सोशल मीडिया से लेकर उन जगहों पर भी भकचोंहर को लेकर खूब चर्चा हुई.
लालू यादव की तरफ से मौजूदा और चुनाव में इस्तेमाल किया गया. दूसरा शब्द विसर्जन रहा लालू ने विरोधियों का विसर्जन कर देने की बात कही. तो इसको लेकर भी खूब जोर सियासत गरमाई. चुनाव प्रचार थमने के बाद सभी नेता जनता के जनादेश का इंतजार करेंगे 30 अक्टूबर को मतदान होना है.