मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
09-Oct-2024 02:20 PM
By First Bihar
DESK : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद तेजप्रताप यादव अब मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस सीट पर तेज प्रताप सिंह यादव को कैंडिडेट बनाया गया है। अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर अब तेज प्रताप यादव चुनावी मैदान में उतरेंगे।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव को यहां से उम्मीदवार घोषित किया है। तेजप्रताप सिंह यादव के नाम की चर्चा पिछले दिनों लगातार चल रही थी। उम्मीद तो यह की जा रही थी कि लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में तेजप्रताप सिंह यादव को उम्मीदवार बनाए जाएंगे।
उसके बाद बाद कन्नौज लोकसभा सीट से उनको उम्मीदवार भी बनाया गया था, लेकिन उनकी उम्मीदवारी पर विरोध शुरू हो गया। इसके बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं कन्नौज सीट से उतरे। उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद करहल की खाली हुई सीट पर तेज प्रताप के नाम की चर्चा शुरू हुई और अब उन्हें यहां से टिकट दे दिया गया है।
इधर, समाजवादी पार्टी ने करहल विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया। करहल विधानसभा उपचुनाव में तेज प्रताप सिंह यादव अब दांव लगाएंगे। तेज प्रताप की उम्मीदवारी की घोषणा समाजवादी पार्टी के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने की। दिवाकर समाज के सम्मेलन में इस संबंध में घोषणा की गई। अब तेज प्रताप यादव यहां से अखिलेश की विरासत को आगे बढ़ाते दिखेंगे।