ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / विधानसभा आते ही मुख्यमंत्री के चैंबर में पहुंच गए तेजस्वी, नीतीश को बताया...

विधानसभा आते ही मुख्यमंत्री के चैंबर में पहुंच गए तेजस्वी, नीतीश को बताया दिल्ली में क्या-क्या हुआ

13-Mar-2023 05:01 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: दिल्ली दौरे से पटना लौटने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे। हालांकि विधानसभा में पहुंचते ही तेजस्वी सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेंबर में पहुंच गए और उनसे बात कर ईडी की छापेमारी से जुड़ी जानकारी उन्हें दी और बताया कि दिल्ली में उनके आवास में क्या-क्या हुआ।


इस दौरान सीएम नीतीश के चैम्बर में पहले से कई जदयू के नेता और मंत्री मौजूद थे। तेजस्वी यादव सीएम के पास बैठ और पूरे मामले पर नीतीश से बात की। मंत्री संजय झा की मौजूदगी में तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को मोबाइल पर कुछ दिखाया। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने चैंबर से बाहर निकल गए और सदन की कार्यवाही में शामिल हुए हालांकि तेजस्वी काफी देर तक नीतीश के चैंबर में ही बैठे रहे।


बता दें कि रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लिखवाने के मामले में सीबीआई और ईडी ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार पर शिकंजा कसा है। पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर पहुंची थी और लालू और मीसा भारती से घंटों पूछताछ की थी। ठीक इसके बाद ईडी ने लालू परिवार और उनके करीबियों के यहां दबिश दी।


ईडी तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित आवास के साथ साथ लालू की तीन बेटियों के घर भी छापेमारी की। छापेमारी के बाद ईडी ने दावा किया कि रेड के दौरान तेजस्वी यादव के दिल्ली वाले घर से करोड़ों की अवैध संपत्ति का पता चला है। ईडी की छापेमारी के बाद सोमवार को तेजस्वी यादव दिल्ली से वापस पटना लौटे और विधानसभा पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।