ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / मानसून सत्र के दौरान कोरोना टेस्ट की मिलेगी सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष के साथ...

मानसून सत्र के दौरान कोरोना टेस्ट की मिलेगी सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष के साथ सर्वदलीय बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा

31-Jul-2020 08:01 PM

PATNA : आगामी 3 अगस्त से शुरू हो रहे बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र की बैठकें पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होंगी। ज्ञान भवन में मानसून सत्र को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने आज सत्र संचालन को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा, आरजेडी से अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांग्रेस से अवधेश सिंह के अलावे बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव भूषण कुमार झा मौजूद रहे बैठक में सत्र को लेकर तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई। 


मानसून सत्र इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। ऐसा पहली बार होगा कि विधान मंडल परिसर के अलावे सत्र की बैठक के कहीं और आयोजित की जा रही हो। कोरोना काल को देखते हुए संक्रमण से बचाव के मद्देनजर ज्ञान में मानसून सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सत्र में शामिल होने वाले माननीय और उनके स्टाफ के साथ-साथ सत्र में सम्मिलित होने वाले अन्य इच्छुक व्यक्तियों के लिए कोरोना की सुविधा ज्ञान भवन में मुहैया कराई जाएगी। एंटीजन टेस्ट के जरिए सभी इच्छुक व्यक्तियों की जांच की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही साथ मास्क सैनिटाइजर भी मुहैया कराया जाएगा। ज्ञान भवन की सुरक्षा भी मुस्तैद कर दी गई है। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने अलग से बैठक की है। 


स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने सर्वदलीय बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया कि संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सावधानीपूर्वक सत्र में सभी सदस्य शामिल हो और सकारात्मक तरीके से सदन की कार्यवाही चलाई जाए। इसके अलावा प्रेस सलाहकार समिति की बैठक भी आयोजित की गई।