ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

Home / news / विधानसभा में 69 पदों पर होगी बहाली, जानें क्या है अप्लाई करने का...

विधानसभा में 69 पदों पर होगी बहाली, जानें क्या है अप्लाई करने का लास्ट डेट

15-Apr-2023 06:57 AM

By First Bihar

PATNA: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। उन्हें बिहार सरकार में नौकरी मिलने वाली है। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही फॉर्म अप्लाई करने का डेट भी जारी कर दिया गया है।


दरअसल बिहार विधान सभा सचिवालय के तरफ से अधिसूचना जारी कर यह कहा गया है कि राज्य के अंदर विधानसभा सचिवालय में गार्ड के खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। इसको लेकर सचिवालय के तरफ से विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है।


बिहार विधान सभा सचिवालय के तरफ से जो विज्ञापन जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि, विधानसभा सचिवालय में कुल 69 पदों पर गार्ड की बहाली होगी। जिसमें 25 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रहेगा। इसको लेकर आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल सुबह 11:00 बजे से शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी विधानसभा सचिवालय के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म फिल अप कर सकते हैं। आवेदन करने का लास्ट डेट 16 मई बताया गया है।


इसके अलावा इसमें अनारक्षित के 29, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सात, अनुसूचित जाति के 10, अनुसूचित जनजाति के लिए एक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 12, पिछड़ा वर्ग के लिए नौ और पिछड़े वर्ग की महिला के लिए एक पद है। अगर इस परीक्षा में समन्वय होने वाले अभ्यर्थियों के योग्यता की बात करें तो, अभ्यर्थियों को किसी भी बोर्ड से इंटर या इंटर समकक्ष पास होना होगा। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु एक अगस्त 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।



इधर, बीएसएफ में 247 हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी। अभ्यर्थी 12 मई तक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों में 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 12 मई 2023 को 18 वर्ष और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।