Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
20-Mar-2023 11:27 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही सदन में बिहार में बढ़ते अपहरण की घटनाओं को लेकर भारी हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पटना में शिक्षक के बेटे तुषार की अपहरण करने के बाद हत्या का मामला मजबूती के साथ उठाया। सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने पर बीजेपी के विधायक वेल में पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही चलती रही।
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सदन को बताया कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। बिल्डर से दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है जबकि पटना के बिहटा में तुषार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों से भी अपहरण के मामले सामने आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा कि बिहार में फिर से अपहरण और रंगदारी का उद्योग शुरू हो गया है।
नेता प्रतिपक्ष के सवाल उठाने पर सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आपने सूचना दे दी है, स्थान ग्रहण कीजिए। सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर जवाब नहीं देने के बाद विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे और वेल में आ गए। स्पीकर बार बार बीजेपी विधायकों से बैठने का आग्रह करते रहे लेकिन बीजेपी विधायक काफी देर तक हंगामा करते रहे।
बता दें कि बिहटा के श्रीरामपुर स्कूल के प्राचार्य राजकिशोर पंडित के इकलौते बेटे 13 वर्षीय तुषार का अपहरण 16 मार्च को हुआ था। अपहरण के बाद चालीस लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी थी। तुषार के पिता के मोबाइल पर दो बार धमकीभरा वॉइस मैसेज आ चुका था। मैसेज भेजने वाले ने फिरौती की मांग करते हुए कहा कि 40 लाख रुपये का प्रबंध करों नहीं तो बेटे से हाथ धो दोंगे। फिरौती के पैसे नहीं मिलने पर बदमाशों ने तुषार को जिंदा जला दिया और उसका अधजला शव पुलिस ने बरामद किया था।