तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
13-Mar-2021 10:52 AM
PATNA : मंत्री रामसूरत राय के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार विधानसभा में आरजेडी के विधायकों ने जबरदस्त हंगामा किया है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन पोर्टिको में आरजेडी के विधायक के नारेबाजी करते हुए नजर आए हैं. शराबबंदी कानून के बावजूद बिहार में मंत्री के कैंपस से शराब बरामद होने के बाद नीतीश सरकार से रामसूरत राय के इस्तीफे की मांग की जा रही है.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज सुबह ही प्रेस वार्ता कर रामसूरत राय के मामले में कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि मंत्री रामसूरत राय को बचाने के लिए नीतीश सरकार गंदा खेल खेल रही है. मंत्री रामसूरत राय के कैंपस में चल रहे स्कूल के प्रिंसिपल को शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि हकीकत यह है कि उसी ने पुलिस को शराब मिलने की सूचना दी थी.
तेजस्वी यादव के साथ स्कूल के हेड मास्टर अमरेंद्र कुशवाहा के भाई ने भी कई अहम खुलासे किए हैं. अमरेंद्र कुशवाहा के गिरफ्तारी पर सवाल खड़े करते हुए उनके भाई ने कहा है कि मंत्री रामसूरत राय और उनके भाई को बचाने की कोशिश की जा रही है और उनके परिवार को डराया धमकाया जा रहा है. बिहार विधानसभा में आज रामसूरत राय के मसले पर सदन हंगामेदार होने की उम्मीद है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले ही विपक्ष ने तेवर दिखा दिए हैं.