ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / विधानसभा में राज्यपाल को लेकर विपक्ष का हंगामा, स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने...

विधानसभा में राज्यपाल को लेकर विपक्ष का हंगामा, स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने गरिमा की दिलाई याद

01-Dec-2021 11:07 AM

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही सदन में आज जोरदार हंगामा देखने को मिला. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही आरजेडी ने बेरोजगारी के सवाल पर सदन में शोर-शराबा शुरू किया. तो भाकपा माले ने राज्यपाल फागू चौहान को लेकर सदन में हंगामा शुरू कर दिया.


विश्वविद्यालयों में लगातार गड़बड़ी की शिकायतों के बीच विपक्षी सदस्य इस बात की मांग कर रहे थे कि राज्यपाल फागू चौहान को बर्खास्त कराया जाए. हालांकि स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले पर सख्त एतराज जताया. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्यपाल संवैधानिक के अंग है और उनके ऊपर इस तरह की टीका टिप्पणी ठीक नहीं.इस मामले को लेकर काफी देर तक सदन में शोर-शराबा होता रहा. इस बीच एआईएमआईएम के विधायकों ने सीमांचल के सवाल पर सदन में प्रदर्शन शुरू कर दिया. विजय कुमार सिन्हा ने किसी तरह विधायकों को शांत कराया.


विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में आरजेडी और बीजेपी विधायकों के भिड़ंत को लेकर विजय कुमार सिन्हा ने नाराजगी जताई. विजय कुमार सिन्हा ने सभी सदस्यों को मर्यादा का पालन करने के लिए स्पीकर ने कहा कि अगर हम एक दूसरे का सम्मान नहीं करेंगे तो जनप्रतिनिधियों का सम्मान कौन करेगा, जनप्रतिनिधियों को आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो कुछ भी विधानमंडल परिसर में 2 विधायकों के बीच हुआ वह बेहद दुखद है और इस घटना से वह खुद दुखी हैं.