ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / विधानसभा में पहुंचा विपक्ष : विधायकों की पिटाई पर चर्चा की मांग, स्पीकर...

विधानसभा में पहुंचा विपक्ष : विधायकों की पिटाई पर चर्चा की मांग, स्पीकर ने आज 1 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई

28-Jul-2021 11:15 AM

PATNA : विधानसभा में विधायकों की पिटाई के मसले पर मानसून सत्र के बहिष्कार का ऐलान करने वाले नेता प्रतिपक्ष तो आज सदन में नहीं पहुंचे लेकिन विपक्ष विधानसभा में जरूर पहुंच गया. 11 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी विधायक उसमें शामिल हुए. आरजेडी विधायक ललित यादव ने स्पीकर विजय कुमार सिन्हा से एक बार फिर या मांग की कि विधायकों की पिटाई पर सदन में चर्चा कराई जाए.


राज्य सरकार की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विपक्ष को सदन में देखकर सत्ता पक्ष को अच्छा लग रहा है. विपक्ष के बिना लोकतंत्र में सरकार नहीं चलाई जा सकती. हम विपक्ष की भावना का कद्र करते हैं और जो भी विधानसभा अध्यक्ष तय करेंगे, वह सरकार को मंजूर होगा. 



संसदीय कार्य मंत्री के इतना कहने के बाद विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष की बात को गंभीरता से लेते हुए आज दोपहर 1 बजे कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाए जाने की घोषणा की. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रश्नोत्तर काल और शून्यकाल की कार्यवाही के बाद कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सभी नेताओं के साथ इस बात पर चर्चा होगी कि विधायकों की पिटाई के मसले पर सदन में आगे क्या कुछ किया जा सकता है.