अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Nov-2020 12:02 PM
PATNA : बिहार चुनाव के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज जमकर खरी-खोटी सुनाई. विधानसभा सत्र के आखिरी दिन जब सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई तब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुन चुन कर नीतीश कुमार के उन आरोपों का जवाब दिया जो उन्होंने चुनाव के दौरान लालू परिवार के ऊपर लगाए थे.
तेजस्वी यादव ने चुनाव के दौरान नीतीश कुमार की तरफ से लालू यादव और उनके बच्चों को लेकर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे माता-पिता ने दो बेटों के बाद एक बेटी भी पैदा की लेकिन नीतीश कुमार ने तो ऐसा नहीं किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि हम नीतीश कुमार को चाचा बोलते है पर यह सदन है और यहां चाचा-भतीजा नहीं चलेगा.
इसके बात तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार के मामले पर बिहार सरकार को जमकर घेरा. तेजस्वी यादव ने मेवालाल, अशोक चौधरी और सृजन घोटाले पर बिहार सरकार को घेरते हुए जवाब मांगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि जब मेवालाल को पद से हटा दिया गया तो फिर अशोक चौधरी को पद कैसे दिया गया है. वह भी भ्रष्टाचार के आरोपी हैं