तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
25-Feb-2021 10:45 AM
PATNA : बुधवार को बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी थी. मंत्री मदन सैहनी और लेफ्ट के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद सदन में लगातार हंगामा होता रहा, आज एक बार फिर बिहार विधान सभा की बैठक के शुरू होने के पहले लेफ्ट का प्रदर्शन नजर आया है.
वाम दलों के विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन के बाहर हंगामा किया है. प्रदर्शन कर रहे विधायक लगातार मंत्री मदन सहनी से सदन में माफी मांगने की मांग कर रहे हैं.

उधर खबर यह भी है कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच गतिरोध खत्म करने के लिए बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में माले के विधायक दल के नेता और सत्ता पक्ष के नेता शामिल हैं. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की कोशिश है कि किसी तरह सदन में आज की कार्यवाही चल सके.

आपको बता दें कि 11 बजे से प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शुरु होनी है. कई ध्यानाकर्षण सूचना के ऊपर सरकार का सदन में जवाब होना है और बजट पर बहस के बाद आज ही सरकार का उत्तर विधानसभा में आना है.