गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
31-Mar-2023 08:31 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 20 वां दिन है। सम्राट अशोक जयंती और रामनवमी की छुट्टी के बाद आज सदन की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। आज भी सदन के अंदर काफी हंगामे के आसार देखने को मिल रहे हैं।
दरअसल, आज बिहार विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प को पर चर्चा होगी और सदन में उसे पास करवाया जाएगा। इससे पहले प्रश्नकाल में आज ऊर्जा विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पर्यटन विभाग, योजना एवं विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद शून्य काल भी होगा जिसमें सदस्य तत्कालिक विषयों को सरकार के संज्ञान में लाएंगे और फिर ध्यानाकर्षण भी होगा जिसमें सदस्यों के प्रश्न का सरकार विस्तृत रूप से उत्तर देगी।
वह दूसरे हाफ में आज क्या सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी। जिसमें थोड़े हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं। हालांकि सत्ता पक्ष में सदस्यों की संख्या को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सारे संकल्प बहुमत के आधार पर पास करवा लिए जाएंगे।
आपको बताते चलें कि विधानसभा की कार्यवाही 5 अप्रैल तक चलना है। ऐसे में अब 3 दिन की कार्यवाही बची है। क्योंकि 4 अप्रैल को महावीर जयंती कारण छुट्टी रहेगी। उससे पहले बिहार में शनिवार को सदन स्थगित रहता है और रविवार को छुट्टी रहती है। ऐसे में आज सदन के अंदर काफी हंगामा होने के आसार जताए जा रहे हैं।