सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
28-Jun-2022 02:14 PM
PATNA : बिहार विधानसभा से इस वक्त एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है। सदन की कार्यवाही भोजन अवकाश के बाद शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है और इस दौरान जेडीयू का एक भी विधायक सदन में मौजूद नहीं है।
विधानसभा में इस वक्त उत्कृष्ट विधायक को लेकर चर्चा चल रही है। बीजेपी के विधायक संजय सरावगी की तरफ से दिए गए प्रस्ताव पर यह चर्चा हो रही है लेकिन सदन में उस वक्त बेहद अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली जब जेडीयू का कोई भी विधायक सदन के अंदर मौजूद नहीं था। जदयू कोटे से आने वाले तीन मंत्री सदन में मौजूद थे वे भी अब सदन से बाहर निकल गए हैं।
सदन में इस वक्त केवल भारतीय जनता पार्टी के ही मंत्री और विधायक मौजूद हैं। विपक्षी दलों ने पहले ही कार्यवाही का बहिष्कार किया हुआ है और जेडीयू के मंत्री और विधायक भी सदन से निकल गए हैं। जानकारी के मुताबिक के जेडीयू के विधायकों को विधानसभा स्थित वाचनालय में बुलाया गया है। सदन में मौजूद तीन मंत्री भी कार्यवाही से बाहर निकल आए हैं। मंत्री सुनील कुमार, शीला मंडल और मदन सहनी भी सदन से बाहर आए हैं।