तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
18-Mar-2021 12:15 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने जबरदस्त हंगामा किया है. प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही खत्म होने के बाद शून्यकाल शुरू होने से पहले कांग्रेस की तरफ से सदन में हंगामा किया गया. कांग्रेस ने विधायक संतोष मिश्रा के परिजन की हत्या के मामले में अब तक ठोस कार्यवाही नहीं होने के मामले पर कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया लेकिन कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने इस मामले को विधानसभा में उठाया.
करगहर से कांग्रेस के विधायक संतोष मिश्रा के परिजन कि पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के 22 दिन बाद भी अब तक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं. इस मामले को उठाते हुए सदन में कांग्रेस विधायक गुस्से से भड़के हुए नजर आए. कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ कुमार ने तो यहां तक कह डाला कि विधायक खौफ में जी रहे हैं और सरकार सुशासन का बाजा बजा रही है.
विधानसभा में इस मामले पर कांग्रेस का बवाल देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार को जवाब देने के लिए कहा. संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को जल्द पकड़ लेगी. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कई मामलों में अपराधियों को पकड़ने में देरी होती है. इस मामले में भी आरोपी अब तक नहीं पकड़े जा सके हैं, लेकिन विधायक के परिजन की हत्या को लेकर हम सभी चिंतित हैं और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.