Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा
23-Mar-2021 12:17 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट पेश करने के दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद जैसे ही विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट पेश करने के लिए खड़े हुए वेल में खड़े विपक्षी विधायक उनकी तरफ लपक पड़े. विधानसभा में इस हंगामे के बीच तार किशोर प्रसाद ने किसी तरह सीएजी की रिपोर्ट सदन में रखी है.
सदन में माहौल इतना गर्म था कि डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद की तरफ लपके विपक्षी विधायकों को देखकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को मार्शल बुलाना पड़ा. सदन में खड़े विपक्षी विधायकों और सत्ता पक्ष के बीच मार्शल खड़े कर दिए गए और भारी हंगामे के बीच किसी तरह तार किशोर प्रसाद ने सीएजी की रिपोर्ट सदन में रखी. इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई.
बता दें कि उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद सीएजी की तरफ से 31 मार्च 2018 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष का "सामान्य, सामाजिक एवं आर्थिक प्रक्षेत्र" पर तैयार रिपोर्ट सदन में रखी. इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर भी एक रिपोर्ट सदन में रखी गई. साल 2018-19 के वित्त लेखे को सदन के पटल पर रखा गया. बता दें कि सीएजी की रिपोर्ट पिछले दिनों ही सदन में रखी जानी थी लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था.