ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब

विधानसभा में आज भी हंगामे के आसार, तमिलनाडु मामले में वीडियो फेक निकलने से वैकफुट पर BJP

विधानसभा में आज भी हंगामे के आसार, तमिलनाडु मामले में वीडियो फेक निकलने से वैकफुट पर BJP

03-Mar-2023 08:52 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानमंडल बजट सत्र का आज 5 वां दिन है। आज के दिन सदन में तमिलनाडु में बिहारियों पर हो रहे हमलों को लेकर हंगामे के आसार हैं। हालांकि, पुलिस महकमे के तरफ से इस घटना को गलत ठहराया गया है। जिसके बाद बीजेपी थोड़ी बैकफुट पर जरूर होगी। लेकिन, अब इसको लेकर सत्तारूढ़ दल  भाजपा पर तंज जरूर कसेंगी। जदयू के नेता इन तमाम अफवाहों के लिए भाजपा को जिम्मेदार मान रही। हालांकि जैसे ही भाजपा को वीडियो के फेक होने का पता चला। वह पूरी तरह से शांत हो गए। बाद में विधानसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलती रही।


मालूम हो कि, शुक्रवार को बिहार बजट 2023-24 को लेकर सरकार का जवाब होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी तरफ से बताएंगे कि बिहार बजट 2023-24 में जो राशि आवंटित की जा रही है। उससे किन किन क्षेत्रों में विकास होगा और सरकार का अगले 1 साल तक किस क्षेत्र पर ज्यादा फोकस होगा। यह तमाम चीजें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्लियर करेंगे।इससे पहले पहली पाली में प्रश्नोत्तर के तहत तारांकित प्रश्न और अल्प सूचित प्रश्न लिए जाएंगे। साथ ही ध्यानाकर्षण की सूचनाएं भी ली जाएंगी। 


जानकारी हो कि, इससे पहले कल बिहार विधानमंडल में तीसरा अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया गया। अनुपूरक बजट विजय कुमार चौधरी  ने पेश किया। यह पारित होने के बाद राज्य सरकार को करीब दस हजार करोड़ रुपये के निकासी की अनुमति मिल जाएगी। 918 करोड़ स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय मद के तहत है। वहीं केंद्रीय क्षेत्र योजना के लिए 27.20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। 


आपको बताते चलें कि, तमिलनाडु में मामले के बाद भाजपा ने गुरुवार को विधानसभा में जमकर बवाल काटा। बीजेपी ने इसलिए भी ज्यादा हंगामा किया क्योंकि जिस मुद्दे को लेकर वह प्रदर्शन कर रहे थे वह फेक निकला। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के जन्मदिन पर उनसे मिलने गए थे। जहां उन्होंने साथ मिलकर केक काटा था।