तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
25-Feb-2021 07:52 AM
PATNA : बुधवार को बिहार विधानसभा में शुरू हुआ विपक्ष का हंगामा क्या आज गुरुवार को भी जारी रहेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है. समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी की टिप्पणी पर भड़के विपक्ष ने बुधवार को सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी. भोजन अवकाश के पहले शुरू हुआ बवाल लंच आवर के बाद भी विधानसभा में जारी रहा और उसके बाद सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या आज जब सदन की कार्यवाही शुरू होगी तो मंत्री मदन सहनी को लेकर विपक्ष के तेवर नरम रहेंगे या फिर आज भी विधानसभा में हंगामा देखने को मिलेगा.
दरअसल भाकपा माले के विधायक महबूब आलम की तरफ से वृद्धावस्था पेंशन को लेकर ध्यानाकर्षण का जवाब देते हुए मंत्री मदन सहनी ने विपक्षी सदस्यों पर ऐसी टिप्पणी कर दी कि बैठे-बिठाए विपक्ष को मुद्दा मिल गया. इस मामले पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में खेद भी प्रकट किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला. विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई लेकिन नतीजा हंगामे के तौर पर ही देखने को मिला ऐसे में आज 11 बजे जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी तो विपक्ष का रुख क्या रहता है यह देखना दिलचस्प होगा.
बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज प्रश्नोत्तर काल के साथ एक 11 बजे शुरू होगी. आज सदन में शंभू नाथ यादव और राम विशुन सिंह जैसे विधायकों के साथ अन्य सदस्यों की तरफ से पथ निर्माण विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार का जवाब होगा. इसके अलावा विधायक के पवन कुमार जयसवाल विधानसभा में आज निर्वाचन विभाग के प्रभारी मंत्री की तरफ से बिहार निर्वाचन सेवा नियमावली से जुड़े संशोधन प्रस्ताव को सदन में पेश किया जाएगा. इसके अलावा शिक्षा विभाग ऊर्जा विभाग पथ निर्माण विभाग की तरफ से भी वार्षिक प्रतिवेदन पेश किए जाएंगे. बिहार विधानसभा में आज भी बजट पर चर्चा होनी है. वित्तीय वर्ष 2021 बारिश के लिए सरकार की तरफ से पेश किए गए बजट पर बुधवार को ही चर्चा शुरू हुई थी. हालांकि बुधवार को हंगामा होता रहा आज बजट पर चर्चा के बाद सरकार का सदन में जवाब होना है.