सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-Jun-2022 11:06 AM
PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. 11:00 बजे जैसे ही विधानसभा की बैठक शुरू हुई प्रश्नोत्तर काल में विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया विपक्ष अग्नीपथ है. योजना को लेकर सदन में हंगामा कर रहा है. विपक्षी सदस्य इस वक्त व्हेल में मौजूद है और खबर लिखे जाने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा लगातार विपक्ष को अपने स्थान पर जाने के लिए कह रहे हैं.
विधानसभा में अग्नीपथ योजना पर विपक्ष की तरफ से कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया गया था. इस मसले पर विपक्ष सदन में चर्चा चाहता है और प्रश्नोत्तर काल बाधित कर विपक्ष ने हंगामा किया है. आरजेडी और लेफ्ट के विधायक के इस सदन में हंगामा करते नजर आए हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों को यह भी कहा कि वह फिलहाल प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही चलने दें और समय आने पर कार्यस्थगन सूचना के ऊपर फैसला लिया जाएगा.
स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक का हवाला दिया. उन्होंने यह भी कहा कि इस मसले पर मुख्यमंत्री भी सदन में कुछ कहना चाहते हैं. स्पीकर के काफी समझाने बुझाने पर विपक्ष शांत हुआ है.