ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Home / news / बिहार में चुनाव रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कोरोना और बाढ़...

बिहार में चुनाव रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कोरोना और बाढ़ संकट तक चुनाव नहीं कराने की मांग

22-Aug-2020 08:18 AM

DELHI : बिहार में कोरोना संक्रमण के बीच विधानसभा चुनाव कराने के लिए आयोग में भले ही डिटेल गाइडलाइन जारी कर दी हो लेकिन राज्य के अंदर अभी भी ऐसे लोगों की बड़ी तादाद है जो कोरोना काल चुनाव नहीं चाहते हैं। राज्य के अंदर कोरोना संक्रमण और बाढ़ आपदा से राहत मिलने तक चुनाव नहीं कराए जाने की मांग हो रही है। इसी संबंध में एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है। 


सुप्रीम कोर्ट में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका में मांग की गई है कि चुनाव आयोग को बिहार में तब तक चुनाव नहीं कराने का निर्देश दिया जाए जब तक के कोरोना महामारी राज्य में फैला रहे। साथ ही साथ बिहार के बाढ़ मुक्त होने तक के चुनाव को हटाने की मांग भी की गई है। बिहार में अक्टूबर और नवंबर के बीच विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। आयोग ने अपनी तैयारी से बता दिया है कि वह सितंबर में चुनावी बिगुल बजा देगा लेकिन उसके ठीक पहले अब मामला सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर कब सुनवाई होती है इस पर सबकी नजरें टिक गई हैं। 



बिहार में विधानसभा चुनाव कराए जाने को लेकर जेडीयू और बीजेपी ने आयोग को अपना समर्थन दिया है जबकि कई राजनीतिक दल ऐसे भी हैं जो कोरोना काल के बीच चुनाव नहीं चाहते हैं। मुख्य विपक्षी दल आरजेडी और सरकार में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी ने भी संक्रमण के बीच चुनाव पर एतराज जताया है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर क्या रुख अपनाता है यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।