ब्रेकिंग न्यूज़

बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण

विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री, विधायक समेत कई AAP नेता BJP में शामिल

विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री, विधायक समेत कई AAP नेता BJP में शामिल

10-Jul-2024 03:38 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सीएम केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद सचदेवा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।


दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद ने लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को अनुसूचित जाति विरोधी बताते हुए मंत्री पद के साथ साथ आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद राजकुमार आनंद बसपा में शामिल हुए थे और दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब बुधवार को उन्होंने फिर से पार्टी बदल ली और बीजेपी में शामिल हो गए।


राजकुमार आनंद के साथ साथ छतरपुर से आप विधायक करतार सिंह तंवर, पटेल नंगर से पूर्व विधायक वीणा आनंद, छतरपुर से पार्षद उमेश सिंह फोगाट, हिमाचल के आप प्रभारी रत्नेश गुप्ता, सह प्रभारी सचिन राय समेत कई नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बता दें कि राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री थे। भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।