गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
03-Dec-2023 10:51 AM
By First Bihar
PATNA : मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों के वोटों की गिनती में भाजपा को बड़ी बढ़त मिली है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा रुझानों में बहुमत हासिल कर चुकी है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे नजर आ रही है, लेकिन भाजपा भी इस लड़ाई में अधिक पीछे नजर नहीं आ रही है। ऐसे में अब इस चुनाव रिजल्ट के बीच इंडि गठबंधन के तरफ से अगले चरण की बैठक बुलाई गयी है। यह बैठक दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के तरफ से बुलाई गयी है।
मिली जानकारी के मुताबिक़, मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 दिसंबर को INDIA गठबंधन की बैठक बुलाई है। इससे पहले भी खड़गे ने साफ किया था कि 5 राज्यों मे चुनाव नतीजे आने के बाद विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें सीटों के बंटवारे से लेकर गठबंधन के संयोजक के नाम समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी।
वहीं, पांच राज्यों में हुए विधानसभा में चार राज्यों के नतीजों का असर 'INDIA' गठबंधन पर भी पड़ सकता है। टीएमसी, आप और समाजवादी पार्टी समेत कुछ दल लगातार सीट बंटवारे को लेकर जल्द बातचीत की मांग कर रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद चर्चा की बात कर रही थी। ऐसा मना जा रहा था कि कांग्रेस को उम्मीद थी कि अगर इन राज्यों के नतीजे उसके पक्ष में आते हैं, तो सीट बंटवारे पर बातचीत में वह प्रमुखता से अपनी बात रख सकती है। लेकिन, अभी जो हालात दिख रहे हैं उसके मुताबिक कांग्रेस को भी समझौता करना पड़ सकता है।