ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / विधान परिषद उपचुनाव: भगवान सिंह कुशवाहा ने किया नामांकन, सीएम नीतीश समेत NDA...

विधान परिषद उपचुनाव: भगवान सिंह कुशवाहा ने किया नामांकन, सीएम नीतीश समेत NDA के नेता रहे मौजूद; निर्विरोध निर्वाचन तय

02-Jul-2024 12:19 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधान परिषद की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार के तौर पर भगवान सिंह कुशवाहा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावा गठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।


दरअसल, आरजेडी विधान पार्षद रामबली सिंह के अयोग्य घोषित होने के बाद विधान परिषद की खाली हुई सीट पर 12 जुलाई को चुनाव होना है। आरजेडी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए विधान परिषद के तत्कालीन सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने फैसला लिया था और बीते 6 फरवरी को उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी। तब से यह सीट खाली थी।


भगवान सिंह कुशवाहा ने खाली हुई इस एक सीट के लिए विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावा एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। इस सीट के लिए महागठबंधन की तरफ से उम्मीदवार उतारने की संभावना न के बराबर है। ऐसे में भगवान सिंह कुशवाहा का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।