ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / विधान परिषद चुनाव : पंचायत प्रतिनिधियों का नए अंदाज में सम्मान, JDU उम्मीदवार...

विधान परिषद चुनाव : पंचायत प्रतिनिधियों का नए अंदाज में सम्मान, JDU उम्मीदवार की पहल

21-Mar-2022 12:55 PM

BHAGALPUR : स्थानीय निकाय कोटे से हो रहे बिहार विधान परिषद के चुनाव को लेकर उम्मीदवार लगातार पंचायती राज्य जनप्रतिनिधियों के बीच अपनी पैठ बनाने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में भागलपुर और बांका स्थानीय कोटे वाली सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलन समारोह में भाग लिया है. भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड में आयोजित इस समारोह के दौरान जदयू उम्मीदवार ने अनोखे अंदाज में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया.


जेडीयू उम्मीदवार विजय कुमार सिंह ने पुष्प वर्षा करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया. इस दौरान पीरपैंती प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधि उनके साथ मिलन समारोह में शामिल हुए. स्थानीय विधायक ललन कुमार भी इस मौके पर मौजूद थे. जेडीयू उम्मीदवार ने क्षेत्र में पंचायत स्तर पर विकास के लिए पंचायती प्रतिनिधियों का समर्थन मांगा.


आपको बता दें कि जेडीयू उम्मीदवार विजय कुमार सिंह लगातार संपर्क अभियान चला रहे हैं. भागलपुर और बांका के अलग-अलग इलाकों में उनकी तरफ से पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया जा रहा है. इस दौरान एनडीए की बैठक भी आयोजित की जा रही हैं जिसमें जनप्रतिनिधि विधान परिषद चुनाव को लेकर रणनीति बना रहे हैं.