ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / विधानमंडल के बजट सत्र पर कल होगा फैसला, मंत्री नीरज बोले- अध्यक्ष और...

विधानमंडल के बजट सत्र पर कल होगा फैसला, मंत्री नीरज बोले- अध्यक्ष और सभापति निर्णय को अधिकृत हैं

15-Mar-2020 09:40 AM

By ARYAN

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं. अब विधानमंडल के बजट सत्र पर भी इसका साया पड़ता दिख रहा है. बिहार विधानमंडल के बजट सत्र को स्थगित किये जाने को लेकर सोमवार को सदन में इसका फैसला होगा. माना जा रहा है कि सभापति सत्र को छोटा करने पर भी निर्णय ले सकते हैं. सूचना एवं प्रसारण मंत्री नीरज कुमार ने बताया कि अध्यक्ष और सभापति निर्णय को अधिकृत हैं. 


मंत्री नीरज कुमार ने कोरोना वायरस को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व इससे तंगी झेल रहा है. कोरोना से पार पाना भारत के लिए भी एक बड़ी चुनौती है. हालांकि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से उचित कदम उठाये जा रहे हैं. बिहार सरकार ने पहले ही स्कूलों, कॉलेजों और सिनेमा घरों को बंद करने का आदेश दिया है. इससे पहले खबर सामने आई थी कि  सोमवार को विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हो सकती है. इस बैठक में कोरोना वायरस के कारण सत्र को छोटा किए जाने पर निर्णय लिया जा सकता है. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सत्र को लेकर सभी दलों के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर सकते हैं.



एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ही आज कई दलों के नेताओं ने इसकी चर्चा की थी. कोरोनावायरस को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद सजग हैं. सरकार ने तमाम तरह के सामूहिक आयोजनों को ना केवल रद्द किया है बल्कि स्कूल, कॉलेजों सहित सिनेमाघरों और पार्को को भी बंद करने का फैसला लिया है. ऐसे में इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि विधानमंडल का सत्र भी छोटा कर दिया जाए. हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार मंडल का सत्र छोटा किए जाने के पक्ष में नहीं है वैसे यादव ने कहा है कि अगर बजट सत्र को छोटा किया गया तो इससे गलत संदेश जायेगा.