Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत
19-Feb-2021 11:12 AM
PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो गया है. बजट सत्र के लिए विधान सभा की पहली बैठक के की शुरुआत स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के प्रारंभिक संबोधन से हुई है. सुबह 11 बजे विधान सभा की बैठक शुरू हुई, जिसमें सभी सदस्यों का विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री समेत उनके मंत्रिमंडल के तमाम सहयोगी भी सदन में मौजूद रहे.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अन्य विधायकों की मौजूदगी में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सत्र को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बजट सत्र लंबा है और इस दौरान जनहित के सवालों को सकारात्मक तरीके से उठाए जाने कि वह अपेक्षा करते हैं. सार्थक विचार विमर्श से सदन की कार्यवाही अच्छे तरीके से चल पाए ऐसी उम्मीद है. विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि बिहार प्रगति के पथ पर आगे बढ़े लेकिन सदन में सबको अपनी अपनी लक्ष्मण रेखा की पहचान होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि सदन लोकतंत्र का मंदिर है और इसमें सरकार की विकास योजनाओं की चर्चा के साथ-साथ विपक्षी सदस्यों को जनहित का सवाल उठाने का अवसर मिलता है लेकिन सब को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि सदन का वक्त बेवजह हंगामे में बर्बाद ना हो.
प्रारंभिक संबोधन के बाद विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य प्रमुख लोगों के साथ राज्यपाल फागू चौहान का स्वागत करने के लिए बाहर निकल गए हैं. 11:30 बजे से सेंट्रल हॉल में राज्यपाल फागू चौहान का संयुक्त सदन में अभिभाषण होगा.