सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
16-Jan-2021 12:25 PM
PATNA : स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने विधान सभा सचिवालय के कर्मियों को अपने कार्यशैली में बदलाव करने का आदेश दिया है. विधान सभा सचिवालय के कर्मियों के साथ हुई बैठक के दौरान स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अब कार्यालय में मटरगश्ती नहीं चलने वाली है. विधानसभा के कर्मियों को अपनी कार्यशैली में बदलाव करना होगा और अगर वह गप्पबाजी करते पाए गए तो उनके ऊपर कड़ा एक्शन लिया जाएगा.
इतना ही नहीं बिहार सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा है कि सचिवालय के लिए ड्रेस कोड है और जींस टीशर्ट में आने वाले कर्मियों के ऊपर भी सख्ती की जाएगी. विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अगर कोई कर्मी अपने स्थान पर नहीं पाया जाता है तो ऐसे में उसके ऊपर संबंधित अधिकारी कार्यवाही करेंगे.
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि चाहे चतुर्थवर्गीय कर्मी हो या फिर सुरक्षाकर्मी सभी को अपने ड्रेस में ही विधान सभा सचिवालय आने की अनुमति दी जाएगी. विधानसभा के कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सदन की एक गरिमा है और यहां काम करने वाले कर्मियों को यह बात समझ लेनी चाहिए. उन्होंने अभी कहां है कि समय समय पर वह सचिवालय का औचक निरीक्षण करेंगे और इस दौरान जहां कहीं भी खामियां होगी उस पर एक्शन लिया जाएगा. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार विधान सभा बिहार में लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है. मुझे और हमारे माननीय विधायकों को सेवा का का मौका है. आप सब भाग्यशाली हैं कि इस लोकतांत्रिक मंदिर के महत्वपूर्ण भाग हैं. अनुशासनहीन आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.