ब्रेकिंग न्यूज़

IRCTC Scam : लालू यादव के लिए आज अहम दिन, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी महत्वपूर्ण सुनवाई; कोर्ट ने तय किया था आरोप Darbhanga Airport News : दक्षिण भारत के एक और शहर से सीधे जुड़ा दरभंगा, अप्रैल से शुरू होगी नई डायरेक्ट फ्लाइट 'सर प्लीज छोड़ दीजिए न...' क्लासरूम में गोद में बैठाकर लड़की के साथ टीचर कर रहा था गंदा काम; अब स्टूडेंट ने उठाया यह कदम तो... Patna News : मच्छर कॉइल से लगी आग, पटना में घर के अंदर महिला की जलकर मौत; मातम का माहौल Road Safety India : एक गलती और DL रद्द! अब चालान नहीं, नंबर कटते ही सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस Bihar news : बिहार में ददर्नाक सड़क हादसा : राशन लेकर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक Bihar News: सुबह की भागदौड़ खत्म? बिहार में शुरू हुई ‘पेंडुलम सेवा’, अब समय पर पहुंचेंगे छात्र और नौकरीपेशा लोग Train Accident : बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, बाल -बाल बची इंटरसिटी एक्सप्रेस; महज 10 दिन में टूटा नई रेललाइन का ट्रैक BSEB Official Website : Bihar School Examination Board ने जारी की 12वीं आंसर-की, 6 मार्च तक आपत्ति का मौका; अब मैट्रिक और इंटर रिजल्ट की तारीख पर टिकी नजर Bihar Education Department : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा खेल उजागर! 1,896 करोड़ रुपये का हिसाब गायब, जिलों में मचा हड़कंप; DEO-DPO पर एक्शन की तैयारी

चपरासी के घर हुआ था तेजस्वी का जन्म, विधानसभा में सुनाई कहानी, बोले- तेजप्रताप और मेरी बहनें सरकारी स्कूल में पढ़ीं

03-Mar-2021 04:53 PM

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है. बुधवार को विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने जन्म की कहानी सुनाई. जब तेजस्वी ने अपने जन्म की कहानी विधानसभा में सुनाई तो वहां मौजूद हर एक सदय हैरान रह गए. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे ने कहा कि उनका जन्म कहीं और नहीं बल्कि चपरासी के घर में हुआ है.


विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार बेनीपुर के विधायक विनय चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी की शिक्षा पर सवाल उठाया. इस दौरान सदन में तेजस्वी उनको जवाब देने के लिए खड़ा हो गए और उन्होंने जो जवाब धायक विनय चौधरी को दिया. उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. दरअसल तेजस्वी ने कहा कि उनका जन्म पटना के वेटनरी कॉलेज स्थित चपरासी के क्वार्टर में हुआ है. रही बात शिक्षा की. तो उसके बारे में जो तेजस्वी ने कहा वो भी काफी हैरान करने वाला है. 



शिक्षा पर उठे सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने न सिर्फ अपनी बल्कि लालू-राबड़ी के ज्यादातर बच्चों के शिक्षा-दीक्षा की कहानी बेनीपुर विधायक विनय चौधरी को सूना दी. तेजस्वी ने कहा कि उनकी ज्यादातर बहनें और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव सरकारी स्कूल में पढ़े हैं. तेजस्वी ने कहा कि मैं स्कूल में पढ़ा हूं और मेरी डिग्री फर्जी नहीं है. 


इस दौरान शिक्षा विभाग के बजट पर बोलते हुए बेनीपुर विधायक विनय चौधरी ने कहा कि लालू यादव ने अपनी सरकार में चरवाहा विद्यालय खुलवाया था, लेकिन उस विद्यालय में तेजस्वी यादव नही पढ़े. विनय चौधरी ने विधायक श्रेयसी सिंह को भी इसके लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने सदन के अंदर इस बात का खुलासा किया कि तेजस्वी यादव सरकारी स्कूल या चरवाहा विद्यालय में न पढ़कर दिल्ली के बड़े कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की.