ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बढ़ी तकरार, कांग्रेस विधायक ने 80 सीटों पर ठोका दावा

05-Mar-2020 12:59 PM

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन में तकरार बढ़ती जा रही है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व के बाद अब कांग्रेस ने सीट बंटवारे के मुद्दे पर बड़ी दावेदारी कर दी हैं. कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के तहत कांग्रेस को 80 सीटें मिलनी चाहिए. मुन्ना तिवारी ने कहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 41 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे और 27 में जीत हासिल हुई.


सोनिया तय करेंगी चेहरा

कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है. राजद ने महागठबंधन का भले ही चेहरा तेजस्वी यादव को घोषित कर दिया हो, लेकिन कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी नाम तय करेगी. महागठबंधन के सभी नेता बैठेंगे और नाम को तय किया जाएगा. नीतीश सरकार के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ना है और इस सरकार को उखाड़ फेंकना है. 

सीटों का आकंलन कर रही कांग्रेस

कांग्रेस नेता सदानंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस अधिक से अधिक सीटों पर लड़ना चाहती है. सीटों को लेकर आकंलन किया जा रहा है. किस सीटों पर चुनाव लड़ा जा सकता है.उस पर विचार किया जा रहा है. अंतिम निर्णय तो हाई कमान को लेना है.