ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पप्पू यादव विधानसभा की 100 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार, BJP-JDU और RJD से...

पप्पू यादव विधानसभा की 100 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार, BJP-JDU और RJD से रहेंगे दूर

19-Mar-2020 03:23 PM

PATNA : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया है. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पप्पू यादव ने एलान किया है कि उनकी पार्टी बिहार में 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

इतना ही नहीं पप्पू यादव ने यह भी साफ कहा है कि उनकी पार्टी किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी. पप्पू यादव ने कहा है कि उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व में चुनाव लड़ने से कोई एतराज नहीं है. उन्होंने जीतन राम मांझी को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाते हुए कहा है कि मांझी बड़े नेता हैं.

लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव खुद हार गए थे और उनकी पार्टी किसी गठबंधन के साथ चुनाव में नहीं उतरी थी. पप्पू यादव आगे से गलती को दोहराना नहीं चाहते हैं. लिहाजा विधानसभा चुनाव के लिए उनकी रणनीति क्या हो और किस गठबंधन के तहत वह चुनाव में जाए इसको लेकर पप्पू अब अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मंथन करने वाले हैं.