मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
20-Feb-2022 07:38 AM
DESK : आज यानि रविवार को विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 59 सीटों के लिए मतदान हो रहे है. वहीं दूसरी तरफ पंजाब की सभी 117 सीटों पर मतदान हो रहा है. उत्तर प्रदेश में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई और पंजाब में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है.
UP के तीसरे चरण और पंजाब में आज वोटिंग का हो रहा है. जहां कुल 176 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. अगर यूपी की बात करें तोहाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर हमीरपुर और महोबा जिले में वोटिंग शुरू हो गई है. दूसरी तरफ पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से हो रहा है. पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए कुल 24740 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
यूपी चुनाव में बीजेपी, सपा, बीएसपी और कांग्रेस के बीच टक्कर देखने को मिल रही है तो वहीं पंजाब में कांग्रेस, आप, अकाली दल और बीजेपी के बीच जंग है. तीसरे चरण के यूपी चुनाव में आज अखिलेश यादव की किस्मत का फैसला हो जाएगा. वहीं करहल में भी आज ही मतदान होना है. यहां बीजेपी के टिकट पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मैदान में हैं. आज ही शिवपाल यादव की सीट जसवंतनगर में मतदान होगा. बता दें करहल के हर बूथ पर बीजेपी ने चुनाव आयोग से अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात करने की मांग की है. चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 59 में से 13 विधानसभा सीटें संवेदनशील श्रेणी में रखी गई हैं. 2017 के विधान सभा चुनाव में इन 16 जिलों में 62.21 प्रतिशत मतदान हुआ था.